देवर ने भाभी को मारपीट कर किया जख्मी

Updated at : 03 Jun 2024 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
देवर ने भाभी को मारपीट कर किया जख्मी

देवर ने भाभी को मारपीट कर किया जख्मी

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आपसी विवाद में देवर ने भाभी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामदुलारी देवी पति निरंजन मंडल का अपने देवर चंदन मंडल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसमें देवर व गोतनी सैंपू देवी ने रामदुलारी देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बिजली करेंट लगने से बालक जख्मी

बांका. सदर थाना क्षेत्र के ताराचंद गांव में विद्युत तार की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के पुतुल कुमार का पुत्र सोनू कुमार अपने घर में पंखा का तार लगा रहा था. इसी क्रम में उसे बिजली करंट लग गया. जिससे वह जख्मी हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया. जहां डॉ दिलीप कुमार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया.

चार सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

बांका. स्वास्थ्य के क्षेत्र में बांका सदर अस्पताल राज्य में पहले पायदान पर है. बांका सदर अस्पताल किसी प्रकार कार्य करता है, इसको देखने के लिए कटिहार सदर अस्पताल की चार सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल का जायजा लिया. ज्ञात हो कि बांका सदर अस्पताल को एनक्वास द्वारा भी बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया था. टीम के द्वारा सदर अस्पताल के सभी वार्डो के अलावा ओटी, इमरजेंसी, लेबर रुम, दवा भंडार व वितरण कक्ष, ओपीडी, पैथोलैब आदि का निरीक्षण किया गया. इस दौरान सदर अस्पताल के प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी, जिला गुणवत्ता सलाहकार जावेद अली खां, तौसिफ कमर, प्रोग्राम लीडर मनीष कुमार व सोनू कुमार आदि मौजूद थे. मौके पर इनके द्वारा पीपीटी की प्रस्तुती देकर टीम को बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन