बीएलओ पूनम ने सर्वाधिक 61 मतदाताओं का किया सत्यापन

Updated at : 03 Jul 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ पूनम ने सर्वाधिक 61 मतदाताओं का किया सत्यापन

बीएलओ पूनम ने सर्वाधिक 61 मतदाताओं का किया सत्यापन

विज्ञापन

बांका. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी है. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के नेतृत्व में जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में मतदान केंद्र पदाधिकारी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण कर रहे हैं. मालूम हो निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं से वापस प्राप्त गणना प्रपत्र को अपलोड करने की सुविधा भी एक जुलाई से बीएलओ एप पर शुरू कर दी गयी है. यह सुविधा शुरू होते हुए बीएलओ त्रिपुरारी भगत के द्वारा बेलहर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 84 में जिले के पहले मतदाता का सत्यापन कर पुनरीक्षण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गयी थी. इस कड़ी में गुरूवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर से बीएलओ पूनम देवी ने अमरपुर विधानसभा में सर्वाधिक 61 मतदाताओं का सत्यापन किया है. डीएम ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और अपना मतदाता सत्यापन अवश्य करायें. ————– श्रावणी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन आज बांका. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार व जिला प्रशासन, बांका के संयुक्त तत्वावधान में श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर अबरखा धर्मशाला के समीप सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम आगामी 11 जुलाई से प्रारंभ होगा. जिसमें स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों को 4 जुलाई तक आवेदन करना होगा. जिसके बाद ऑडिशन के माध्यम से कलाकारों का चयन समिति सदस्यों के द्वारा किया जायेगा. जिसका ऑडिशन आज ही शहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में आयोजित होगा. इसको लेकर सभी इच्छुक कलाकारों को 9.30 बजे उक्त स्थल पर पहुंचने की अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन