ePaper

शंभुगंज में मारपीट कर बाइक छीनी, थाना में की शिकायत

Updated at : 22 Dec 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज में मारपीट कर बाइक छीनी, थाना में की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में दबंगों ने मामूली विवाद में मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में दबंगों ने मामूली विवाद में मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली. जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव में अपने ननिहाल में बस गये चुनचुन साह पिता नरेश साह अपनी पत्नी दुलारी देवी के साथ धान के खेत से धान बोझा को बाइक पर ढ़ोकर खलिहान पर ला रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर चुनचुन साह को मलहारी साह से विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि मलहारी साह ने चुनचुन साह को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली. जब चुनचुन साह की पत्नी दुलारी देवी शिकायत करने मलहारी साह के घर पर गयी तो उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट करते हुए गले से चांदी की चेन छीन ली. घटना के बाद पीड़ित चुनचुन साह ने थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी मलहारी साह ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन