सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति व मासूम जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति व मासूम जख्मी, रेफर

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति व मासूम जख्मी, रेफर

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर वैजाचक गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति व तीन वर्षीय मासूम जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अस्पताल में दिया. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस से तीनो जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी समुखिया गांव निवासी श्याम दास व उनकी पत्नी चुनरी देवी एवं तीन वर्षीय पुत्री अंशिका कुमारी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि वह सुलतानगंज से बाइक लेकर अपने पत्नी व बच्ची के साथ अमरपुर होते हुए अपने गांव समुखिया जा रहे थे. तभी अमरपुर थाना क्षेत्र के वैजाचक गांव के समीप बीच सड़क पर अचानक एक बकरी दौड़ गयी. जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. जिससे तीनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन