सौ लीटर शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 15 Feb 2026 7:26 PM
अमरपुर पलिस ने थाना क्षेत्र के नरकट्टा गांव के समीप सौ लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया
अमरपुर. अमरपुर पलिस ने थाना क्षेत्र के नरकट्टा गांव के समीप सौ लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर ली. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के छोटी सिहुड़ी गांव निवासी वीष्णु कुमार बताया जा रहा है. दारोगा मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात गश्ती के दौरान पिरौटा गांव में शराब की तस्करी की सूचना देते हुए थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराते हुए नरकट्टा गांव के समीप छापामारी अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत मे बांका जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










