सड़क दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी, किया रेफर
अस्पताल में मौजूद जख्मी युवक | Prabhat Khabar Network
अमरपुर के गोपालपुर में बाइक और स्कार्पियो की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर किया गया है।
अमरपुर (बांका). थाना क्षेत्र के गोपालपुर-महादेवपुर पथ पर गोपालपुर स्कूल के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक बाईक चालक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी बाइक चालक शंभुगंज थानाक्षेत्र के कुन्था गांव निवासी शकुनी यादव (36) वर्ष को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर सौरभ कुमार ने जख्मी चालक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिती को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
गोपालपुर स्कूल के समीप हुआ हादसा
अस्पताल में ईलाजरत जख्मी युवक ने बताया कि शनिवार को वह अपने गांव से बाइक लेकर महादेवपुर होते हुए अमरपुर आ रहा था इसी दौरान गोपालपुर स्कूल के समीप सामने से तीव्रगति से आ रहे स्कार्पियो वाहन से बचने के दौरान बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में युवक के सिर पर तथा पैर में गहरी चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रीतम कुमार
प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










