सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक व वृद्ध राजगीर जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक व वृद्ध राजगीर जख्मी

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक व वृद्ध राजगीर जख्मी

विज्ञापन

छाताकुरूम गांव के समीप हुई दुर्घटना, बेहतर इलाज के लिए वृद्ध को देवघर किया गया रेफर

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के मुड़ियारी मोड़-भितिया मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. छाताकुरूम गांव के समीप हुई इस टक्कर में एक वृद्ध राहगीर व बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल लाया गया. रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में छाताकुरूम निवासी आलीग्राम ठाकुर (60 वर्ष) व तीन डोभा निवासी सुमित कुमार (22 वर्ष) शामिल है. वृद्ध आलीग्राम ठाकुर की स्थिति चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, देवघर रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, आलीग्राम ठाकुर सड़क के किनारे खड़े थे. इसी दौरान सुमित कुमार कटोरिया बाजार से शादी की खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था. छाताकुरूम गांव के पास एक टोटो को ओवरटेक करने या बगल से निकलने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गयी व खड़े राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर को धक्का लगने के बाद बाइक भी सड़क पर पलट गयी व चालक भी चोटिल हो गया.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन