बिहार में बालू माफियाओं का तांडव, अवैध खनन पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Nov 2024 10:14 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar News: बांका के रजौन थाना क्षेत्र में बालू का अवैध खनन लगातार जारी है. इसपर अंकुश लगाने के लिए रविवार को क्षेत्र के प्रतिबंधित भवानीपुर बालू घाट पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बेखौफ बालू माफियाओं ने फायरिंग कर दी.

विज्ञापन

Bihar News: बांका के रजौन थाना क्षेत्र में बालू का अवैध खनन लगातार जारी है. इसपर अंकुश लगाने के लिए रविवार को क्षेत्र के प्रतिबंधित भवानीपुर बालू घाट पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बेखौफ बालू माफियाओं ने फायरिंग कर दी. हालांकि इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी जख्मी नहीं हुआ है. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बालू घाट पर ट्रैक्टर से अवैध बालू खनन किया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस टीम वहां छापेमारी करने पहुंची थी.

एक माफिया गिरफ्तार, तीन फरार

इसी बीच पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक टेलर से इंजन खोलकर भागने लगा. जिसको पीछा करते हुए दबोच लिया गया है. लेकिन ट्रैक्टर इंजन को छुड़वाने के लिए पहले से घात लगाये चार अवैध बालू कारोबारियों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग किया जाने लगा. लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए उनमें से एक बालू माफिया को पकड़ने में सफल रही. हालांकि इस दौरान तीन बालू माफिया भागने में सफल रहे.

गिरफ्तार माफिया के पास से देशी कट्टा व कारतूस बरामद

गिरफ्तार बालू माफिया की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के गरभूकित्ता निवासी प्रिंस कुमार, पिता प्रकाश यादव के रूप में हुई है. जिसके पास से देशी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ है. पूछताछ में गिरफ्तार बालू माफिया ने गरभूकित्ता गांव के ही फरार हुये तीन तस्कर का नाम सौरभ कुमार पिता प्रकाश यादव, छोटू कुमार पिता विजय यादव, विनोद यादव पिता अभय यादव बताया है.

Also Read: छपरा में अवैध खनन के खिलाफ हेलीकॉप्टर से छापेमारी, 3 हजार ट्रक बालू जब्त, थानेदार पर भी गिरेगी गाज

चारों तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

गिरफ्तार तस्कर ने आगे बताया कि उन्ही तीन तस्करों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से 2 खोखा भी बरामद किया है. साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर चारों तस्कर के विरूद्ध अवैध बालू खनन एवं पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन