चुनाव को लेकर बिहार-झारखंड की सीमा रहेगी सील

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सीमावर्ती गोड्डा जिला में बुधवार को मतदान होना है.
पंजवारा. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सीमावर्ती गोड्डा जिला में बुधवार को मतदान होना है. जिसको लेकर पंजवारा से सटी बिहार-झारखंड की सीमा के खटनई चेकपोस्ट को पूरी तरह से सील कर दिया जायेगा एवं बुधवार को पंजवारा गोड्डा मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों का चेकपोस्ट पर जांच उपरांत आवाजाही होगी. चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर पर मौजूद दोनों चेकपोस्ट पर पुलिस बाल के जवान सघन जांच अभियान चला रहे हैं. झारखंड सीमा अंतर्गत खटनई चेक पोस्ट पर अर्द्घसैनिक बल के जवान स्थानीय पुलिस के साथ तैनात हैं एवं असामाजिक तत्वों के झारखंड में प्रवेश पर कड़ी नजर रख रहे हैं. इसको लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार को झारखंड के सीमावर्ती गोड्डा जिला में मतदान को लेकर बिहार झारखंड की सीमा पूरी तरह से सील रहेगी एवं चेक पोस्ट पर प्रशासन मुस्तैद रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




