शंभुगंज में शिव-पार्वती विवाह और ध्रुव-प्रह्लाद की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
शंभुगंज में शिव-पार्वती विवाह और ध्रुव-प्रह्लाद की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु

Banka News : शंभुगंज में चल रही श्रीमद भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह और ध्रुव-प्रह्लाद की भक्ति कथा ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया. कथा के बीच भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट : बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत सातपट्टी गढ़ी कुर्मा गांव में आयोजित श्रीमद भागवत पुराण कथा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है. कथा के तीसरे दिन वृंदावन से पधारी कथावाचिका श्यामा किशोरी ने शिव-पार्वती विवाह और ध्रुव-प्रह्लाद की कथा का भावपूर्ण वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लेते नजर आए.

शिव-पार्वती विवाह कथा से दिया प्रेम और समर्पण का संदेश

कथावाचिका श्यामा किशोरी ने भगवान शिव और माता पार्वती की कथा सुनाते हुए कहा कि यह प्रसंग मानव जीवन को सच्चे प्रेम, त्याग और समर्पण का संदेश देता है. उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की और अनेक कठिनाइयों का सामना किया. अंततः उनकी अटूट श्रद्धा और विश्वास के कारण उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति हुई.

ध्रुव और प्रह्लाद की भक्ति से मिली प्रेरणा

कथा के दूसरे सत्र में ध्रुव और प्रह्लाद की भक्ति का विस्तार से वर्णन किया गया. कथावाचिका ने कहा कि दृढ़ संकल्प और सच्ची भक्ति से कोई भी असंभव कार्य संभव हो सकता है. उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन में धैर्य और ईश्वर के प्रति आस्था बनाए रखने की सीख दी.

भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

भागवत कथा के दौरान बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए भक्ति भजनों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया. श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए. कथा समापन के बाद आरती गायन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया.

आयोजन समिति निभा रही सक्रिय भूमिका

कथा आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, आचार्य डॉ विकास पांडेय, ब्यूटी पांडेय, अनंत पांडे सहित गांव के सभी लोग सक्रिय सहयोग कर रहे हैं. आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन