संकट मोचन चौक डिवाइडर का बीडीओ ने किया निरीक्षण

संकट मोचन चौक डिवाइडर का बीडीओ ने किया निरीक्षण
पंजवारा. बाराहाट के बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने पंजवारा संकट मोचन चौक पर राज्य उच्च पथ 84 अंतर्गत पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग में डिवाइडर का निरीक्षण किया. इस दौरान पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार एवं मुखिया भोला पासवान भी उपस्थित रहे. डिवाइडर के पास आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटना एवं बड़ी दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर पंजवारा के पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान ने बीडीओ में समक्ष डिवाइडर के पास बोर्ड एवं रेडियम लगवाने की मांग उठाई थी. जिसको लेकर बीडीओ ने इसका निरीक्षण करते हुए इस दिशा में कार्य कराए जाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग को भी इसकी जानकारी दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




