हाइवा के धक्का से बाइक सवार दो युवक गंभीर जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
हाइवा के धक्का से बाइक सवार दो युवक गंभीर जख्मी, रेफर

हाइवा के धक्का से बाइक सवार दो युवक गंभीर जख्मी, रेफर

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कुल्हरिया सुरिहारी पथ पर शुक्रवार को हाइवा के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भदरिया गांव के कैलाशपति पांडेय एवं अजय चौधरी भागलपुर से बाइक से घर लौट रहे थे.कुल्हरिया गांव के चापाकल फैक्ट्री के समीप पहुंचते ही तेज गति से आ रही हाइवा ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे दोनों सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़े. वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी तथा काफी मशक्कत के बाद उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला. दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉ अमित कुमार शर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन