आवास सर्वें को लेकर बीडीओ ने की बैठक

बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के मुखिया व आवास सर्वें कर्मियों के साथ एक बैठक की
बाराहाट. बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के मुखिया व आवास सर्वें कर्मियों के साथ एक बैठक की. बैठक के दौरान आवास सर्वे कार्य से जुड़े कर्मचारियों को कहा गया कि किसी भी सूरत में सर्वे कार्य में बिचौलिए का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हर हाल में खास तौर पर महादलित परिवारों से जुड़े परिवारों को इस सर्वे में शामिल करना सुनिश्चित किया जाय और ऐसे परिवार जो इस सर्वे के नियमाकूल है उनका नाम सूचीबद्ध हो. मौके पर सबलपुर पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह, मिर्जापुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार, पंचायत सचिव चुन्नू कुमार सहित अन्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




