सीएम के प्रगति यात्रा को लेकर बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

सीएम के प्रगति यात्रा को लेकर बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
अमरपुर बीडीओ प्रतीक राज ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बीडीओ ने सीएम प्रगति यात्रा के दौरान आगामी दो फरवरी को क्षेत्र के राजपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर विधि व्यवस्था का पालन करने को लेकर विस्तार से चर्चा किया. राजपुर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास व मेडिकल कॉलेज निर्माण संबंधित लघुकालीक एवं दीर्घकालीक लाभ के संबंध में चर्चा की. उन्होंने मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों को 2 फरवरी को राजपुर आने का आमंत्रण देते हुए विधि व्यवस्था संधारण के लिए अपेक्षित सहयोग करने की अपील की. इस मौके पर मुखिया नरोत्तम तिवारी, सदानंद मंडल, मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव, नारायण दास, सरपंच प्रतिनीधि सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




