रेफरल अस्पताल में कुव्यवस्था देख बिफरे बीडीओ, कर्मियों को लगायी फटकार

Updated:
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल में कुव्यवस्था देख बिफरे बीडीओ, कर्मियों को लगायी फटकार

स्थानीय रेफरल अस्पताल का निरीक्षण मंगलवार को बीडीओ प्रतीक राज ने किया.

विज्ञापन

अमरपुर. स्थानीय रेफरल अस्पताल का निरीक्षण मंगलवार को बीडीओ प्रतीक राज ने किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के आउटडोर, गर्भवती महिलाओं के वार्ड, डॉक्टर कक्ष, प्रसूति वार्ड आदि का निरीक्षण किया. साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ किया. प्रसूता वार्ड में फैली गंदगी व कुव्यवस्था देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जतायी, मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए. उन्होंने अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टरों, एएनएम और नर्सों की ड्यूटी रोस्टर की मांग की. इस दौरान जब स्वास्थ्य कर्मियों ने मोबाइल फोन पर रोस्टर दिखाने का प्रयास किया तो बीडीओ ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए रोस्टर को अस्पताल की दीवारों पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. ताकि आमलोगों को स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी की स्पष्ट जानकारी मिल सके. उन्होंने कड़ाके की ठंड को देखते हुए मरीजों के साथ आए परिजनों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन