ठंड से बचाव के लिए दिव्यांगजनों व जरूरतमंदों के बीच बीडीओ ने बांटे कंबल

Updated:
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए दिव्यांगजनों व जरूरतमंदों के बीच बीडीओ ने बांटे कंबल

शीतलहर एवं ठंड को देखते हुए बीडीओ नीतीश कुमार द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ती शीतलहर एवं ठंड को देखते हुए बीडीओ नीतीश कुमार द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है. सभी कंबल सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बांका के सहयोग से प्रखंड के लिए उपलब्ध कराया गया है, ताकि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके. इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह एवं मुखिया नेहा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के गांवों में भ्रमण कर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल प्राप्त होने के उपरांत सभी लाभुकों के चेहरे पर खुशी एवं सुकून साफ झलक रहा था. प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार द्वारा स्वयं लाभुकों को कंबल ओढ़ाकर ठंड से बचाव के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी भी ली गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त निर्देशिका के आलोक में प्रखंड अंतर्गत सभी योग्य एवं पात्र लाभुकों को कंबल वितरण का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है. शीतलहर को देखते हुए प्रखंड प्रशासन द्वारा निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर जरूरतमंदों की पहचान की जा रही है, ताकि कोई भी गरीब, असहाय अथवा जरूरतमंद व्यक्ति इस सहायता से वंचित न रहे. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन