चोरी का मामला सुलझाने पर बाराहाट थाना प्रभारी महेश कुमार सम्मानित

चोरी का मामला सुलझाने पर बाराहाट थाना प्रभारी महेश कुमार सम्मानित
तस्वीर . ब्यूरो बांका में है… प्रतिनिधि पंजवारा बाराहाट थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की घटना का त्वरित और सफल उद्भेदन करने पर थाना प्रभारी महेश कुमार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने सम्मानित किया. मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित मासिक अपराध बैठक के दौरान एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर एसपी ने महेश कुमार और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सतर्कता, पेशेवर जांच और समय पर कार्रवाई से अपराधियों तक पहुंचना संभव हो पाया. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल अपराध नियंत्रण में मददगार होते हैं बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ाते हैं. चोरी की घटना के खुलासे में पुलिस ने त्वरित छानबीन, तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं का उपयोग किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया. एसपी ने बैठक में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करें और अपराधियों पर सख्त निगरानी रखें. सम्मान मिलने पर महेश कुमार ने कहा कि यह उनकी पूरी टीम की मेहनत और सामूहिक प्रयास का नतीजा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तत्परता से काम करेंगे. बैठक में अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




