5.33 केवी में आज होगा मेंटेनेंस कार्य, तीन घंटे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 17 May 2026 9:51 AM
विज्ञापन
Banka Electricity Update:शहर के नेहरू कॉलोनी पावर सब स्टेशन में आज मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसको लेकर विद्युत विभाग ने तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है. विभाग के अनुसार सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी.
विज्ञापन
बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :
शहर के नेहरू कॉलोनी पावर सब स्टेशन में आज मेंटेनेंस कार्य होगा. सहायक विद्युत अभियंता गुलशन नंदन कुमार ने बताया कि पावर सब स्टेशन और 5.33 केवी लाइन में आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इस दौरान ट्री ब्रांच कटिंग. जंपर मेंटेनेंस और पावर सब स्टेशन मेंटेनेंस जैसे जरूरी कार्य होंगे. विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ते लोड को देखते हुए यह कार्य जरूरी हो गया है. ताकि आगे बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे.सुरक्षा के बीच होगा तकनीकी कार्य. सभी फीडर रहेंगे बंद
विद्युत विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए नेहरू कॉलोनी पावर सब स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा. इस कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी.विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मेंटेनेंस के दौरान बिजली लाइन और उपकरणों की जांच भी की जाएगी. ताकि भविष्य में तकनीकी खराबी और बिजली बाधित होने की समस्या को कम किया जा सके.गांधी चौक से पुलिस लाइन तक बिजली रहेगी बंद
मेंटेनेंस कार्य के कारण नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक से लेकर पुलिस लाइन तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. इसके अलावा समुखिया. बहेरा. दुधारी. छत्रपाल. ककवारा और लोधम पंचायत के कई इलाकों में भी तीन घंटे तक बिजली नहीं रहेगी.उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती की खबर से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. खासकर सुबह के समय घरेलू और व्यवसायिक कार्य प्रभावित होने की संभावना है. लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली विभाग के साथ सहयोग करें.
लोगों से सहयोग की अपील
विद्युत विभाग ने कहा है कि यह मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. विभाग ने लोगों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










