ट्रक के धक्के से बीएड की छात्रा जख्मी

ट्रक के धक्के से बीएड की छात्रा जख्मी
धोरैया. सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग एसएच 84 पर कुर्मा हाट के समीप गुरुवार की सुबह ट्रक के धक्के से बीएड की छात्रा छोटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार छात्रा बांका जिले के खमारी गांव की रहने वाली है. प्रत्येक दिन की तरह छोटी कुमारी कोचिंग क्लास करने कुर्मा हाट स्थित मौलाना आजाद कोचिंग सेंटर आ रही थी. इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गयी. छात्रा के पैर व शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










