टॉपर छात्र-छात्राओं के लिये सम्मान समारोह आयोजित

टॉपर छात्र-छात्राओं के लिये सम्मान समारोह आयोजित
बौंसी. सीएनडी हाई स्कूल में बिहार बोर्ड में दसवीं में टॉपर एवं 12वीं में टॉपर छात्र-छात्राओं का सम्मान सह विदाई कार्यक्रम गुरुवार को किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में पूजन समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. हाई स्कूल के प्रिंसिपल प्राण मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की जिला टॉपर छात्रा सबरीन सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि हमें गर्व है अपने होनहार छात्र-छात्राओं पर, जिन्होंने विद्यालय के साथ साथ हम सबों का सर गर्व से ऊंचा करने का अवसर दिया है. विद्यालय के पठन-पाठन में निरंतर वृद्धि हो रही है और सारे शिक्षक मेहनत कर रहे हैं उसी का यह नतीजा है कि आज विद्यालय का रिजल्ट इतना अच्छा आ रहा है. इस अवसर पर एबीवीपी के जिला प्रमुख प्रदीप कुमार झा, विमलेंदु कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










