पुल पर पलटी मछली लदा ऑटो

Updated at : 28 Jan 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
पुल पर पलटी मछली लदा ऑटो

पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित चीर नदी के नव निर्मित उच्च स्तरीय पुल पर मंगलवार की सुबह मछली से लदा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित चीर नदी के नव निर्मित उच्च स्तरीय पुल पर मंगलवार की सुबह मछली से लदा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस दौरान मछलियों से भरा कई बॉक्स सड़क पर पलट गया. वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक गोड्डा से मछली लेकर पंजवारा आ रहा था व पुल पर ऑटो रेलिंग से टकराकर वहीं पलट गयी. हालांकि, ऑटो की रफ्तार ज्यादा नहीं होने से बड़ी दुर्घटना टल गयी. दुर्घटना में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया. वहीं मछली व्यवसाय से जुड़े स्थानीय युवाओं ने वहां पहुंचकर मछलियों को उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन