पुत्रवधु ने सास की गला दबाकर किया हत्या का प्रयास

थाना क्षेत्र के मंझगाय गांव में घरेलू विवाद को लेकर पुत्रवधु ने सास को गाली-गलौज करते हुए गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के मंझगाय गांव में घरेलू विवाद को लेकर पुत्रवधु ने सास को गाली-गलौज करते हुए गला दबाकर हत्या करने का प��रयास किया. जानकारी के अनुसार मंझगाय गांव की ममता देवी पति सीताराम यादव घर में अकेली थी. जहां उसके पति सीताराम यादव अपने पुत्र राहुल कुमार के साथ बहियार गये थे. इसी दौरान घरेलू विवाद में महिला ममता देवी को उसके ही पुत्रवधू महिमा देवी ने गाली-गलौज करते हुए गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया. जहां महिला के चीखने चिल्लाने पर पड़ोस के लोग दौड़े तब जाकर महिला की जान बची. जिसके बाद पीड़िता ममता देवी को लेकर जख्मी हालत में परिवार के सदस्य थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पुत्रवधू महिमा देवी पति राहुल कुमार के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










