मंदिर का पट खुलते ही पूजा अर्चना को लेकर उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 29 Jan 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर का पट खुलते ही पूजा अर्चना को लेकर उमड़े श्रद्धालु

मंदिर का पट खुलते ही पूजा अर्चना को लेकर उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

अमरपुर. शहर स्थित श्रीश्री 108 माघी काली मंदिर का पट खुलते ही मां काली की पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गयी. सुबह से ही श्रद्धालु श्रद्धा के साथ मां काली की पूजा अर्चना करते दिखें. आचार्य के रुप में खेसारी साह मौजूद थे. पुरे शहर को मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है. स्टेट बैंक शाखा के समीप मेला का आयोजन किया गया है. जिसमें मिनी झूला से लेकर अन्य प्रकार के मनोरंजन का साधन मौजूद है. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मां काली प्रतिमा का विसर्जन 1 फरवरी को किया जायेगा. पूजा के दौरान प्रतिदिन संध्या को मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है. इस मौके पर पूजा समिति के उपाध्यक्ष दीपक लहेरी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र पोद्दार, सदस्य सुजीत कुमार कसेरा, अशोक गुप्ता, सौरभ भगत शिब्बु, आशीष कुमार, शंकर साह, संतोष कुमार, ललन कुमार, पंकज कुमार, मिठ्ठु कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन