पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचते ही हथगढ़ टोला में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचते ही हथगढ़ टोला में मचा कोहराम

विज्ञापन

गत बुधवार की रात्रि कठौन रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत कटोरिया. कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तेरह में राधानगर बाजार के हथगढ़ मुहल्ला में गुरुवार को बांका से पोस्मार्टम के बाद जब मृत युवक नंदू दास का शव घर पर पहुंचा, तो पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों की दहाड़ व चित्कार से समूचा मुहल्ला दहल उठा. इधर नगर पंचायत के उपचेयरमैन प्रतिनिधि सह कठौन पैक्स अध्यक्ष फकरे आलम, पूर्व जिला पार्षद टुनटुन दास, समाजसेवी बैजनाथ दास, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुप्ता उर्फ राजू सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग हथगढ़ टोला पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी. इस मौके पर परमेश्वर दास, संतोष दास, शिवपूजन दास, सुरेश दास, शुकर दास, दिनेश दास आदि मौजूद थे. विदित हो कि हथगढ टोला निवासी स्व महाराजी दास का पुत्र नंदू दास कटोरिया हाट पर मुर्गा बेचकर अपने घर-परिवार का वहन करता था. बुधवार की रात्रि वह दुकान बंद कर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था. कठौन रेलवे ओवरब्रिज के समीप अज्ञात अनियंत्रित वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन