आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मांगों को लेकर दिया धरना

अगर सरकार जल्द मांगों को पूरा नहीं करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा
फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय के समीप आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर प्रखंड संघ की अध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया कि बिहार राज्य सेविका-सहायिका महासंघ के आह्वान पर धरना व प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके दौरान सेविकाओं ने राज्य सरकार से मांगों को पूरा करने की मांग की. कहा कि संघ के द्वारा मांगों को लेकर लगातार आंदोलन जारी है, लेकिन अब तक संघ की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है. संघ की मांगों को अगर सरकार जल्द पूरा नहीं करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. मौके पर भारी संख्या में सेविकाएं मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










