अभी से ही जेठ का एहसास, पारा पहुंचा 45 के पार

Updated at : 25 Apr 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
अभी से ही जेठ का एहसास, पारा पहुंचा 45 के पार

आये दिन उमस भरी गरमी की तपिश बढ़ते ही शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में अचानक तेजी आ गयी है.

विज्ञापन

बांका. आये दिन उमस भरी गरमी की तपिश बढ़ते ही शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में अचानक तेजी आ गयी है. गरमी की तपिश का आलम यह है कि दस बजे के बाद लोग सड़क किनारे लगे स्थायी व अस्थायी दुकानों पर खड़े होकर अपनी प्यास बुझाने के लिए शीतल पेय पदार्थ का आनंद लेते देखे जाते हैं. बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स समेत अन्य मौसमी शीतल पेय पदार्थों आदि की मांग अचानक बढ़ गयी है. गन्ना का रस 15 से 20 रुपये प्रति ग्लास,मौसमी का रस 60 से 80 रुपये प्रति ग्लास,अनार का रस 100 से 120 रुपये प्रति ग्लास, मिल्क सेक 25 से 30 रुपये प्रति ग्लास,चना के सत्तू का शरबत 20 से 25 रुपये प्रति ग्लास, आइसक्रीम दस से पचास रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है. वहीं नींबू , बेल, खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि की भी बिक्री में तेजी आ गयी है. बाजार में नींबू तीन से पांच रुपये प्रति पीस,बेल दस से बीस रुपये प्रति पीस, खीरा बीस रुपये प्रति किलो, ककड़ी 15 रुपये प्रति पीस तथा तरबूज 25 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन