ePaper

अवैध खाद कारोबार पर कृषि विभाग की छापेमारी, कई गड़बड़ियां उजागर

Updated at : 27 Aug 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध खाद कारोबार पर कृषि विभाग की छापेमारी, कई गड़बड़ियां उजागर

अवैध खाद का कारोबार लंबे समय से बदस्तूर जारी रहने की शिकायतों के बीच बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए विभिन्न खाद दुकानों की जांच की.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा बाजार में अवैध खाद का कारोबार लंबे समय से बदस्तूर जारी रहने की शिकायतों के बीच बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए विभिन्न खाद दुकानों की जांच की. कार्रवाई के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं सामने आयी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि किसानों की परेशानी की जड़ इन दुकानदारों की मनमानी भी है. जांच अभियान का नेतृत्व अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निखिल कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी इंद्रदेव दास ने संयुक्त रूप से किया. टीम ने सबसे पहले स्थानीय दुकानदार मंटु भगत के खाद दुकान की जांच की. यहां दुकान में खाद तो पाया गया, लेकिन नियम के अनुसार रखा जाने वाला स्टॉक पंजी बिल्कुल भी नहीं मिला. यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है. इसके बाद अधिकारियों ने संजय भगत के खाद दुकान पर छापेमारी की. यहां स्टॉक से अधिक खाद का भंडारण पाया गया. इतना ही नहीं, जांच के दौरान उपलब्ध स्टॉक पंजी में भी कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं. वहीं दुकान पर किसानों को रसीद देने के लिए अनिवार्य पोश मशीन भी सही तरीके से काम नहीं कर रही थी. अधिकारियों ने मौके पर ही दुकानदारों से जवाब-तलब किया. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निखिल कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खाद जैसे संवेदनशील वस्तु में गड़बड़ी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने बताया कि दुकानदारों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि इन दिनों किसानों को खेती के लिए खाद की आवश्यकता बढ़ जाती है. ऐसे में दुकानों पर कृत्रिम संकट पैदा करना और कालाबाजारी करना किसानों के साथ सीधी ठगी है. ग्रामीणों ने भी विभागीय कार्रवाई का स्वागत करते हुए मांग किया है कि इस तरह की छापेमारी नियमित रूप से होनी चाहिए, ताकि बाजार में अवैध खाद कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन