चलना पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम-एसडीपीओ ने संभाली कमान

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 27 May 2026 2:04 PM

विज्ञापन

Banka News : धोरैया के चलना पंचायत सरकार भवन में 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

विज्ञापन

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत चलना पंचायत सरकार भवन में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन की संभावना को देखते हुए एसडीएम राजकुमार और बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने मौके पर पहुंचकर विधि व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया.

हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजकुमार ने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों, पहुंच मार्ग और आसपास की व्यवस्थाओं की समीक्षा की.इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत मंत्रणा भी की गई.

साफ-सफाई और सुरक्षा पर विशेष जोर

प्रशासन की ओर से पंचायत सरकार भवन और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को परिसर को व्यवस्थित रखने और आम लोगों की सुविधा का ध्यान रखने को कहा.इसके अलावा सड़क किनारे रखे पुआल को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या बाधा उत्पन्न न हो.

सहयोग शिविर को लेकर तैयारियां तेज

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी. संभावित वीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.स्थानीय प्रशासन को भी हर गतिविधि पर नजर रखने और आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार वैभव, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अनवर सहित कई अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे.प्रशासनिक टीम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन