धोरैया लोक सेवा केंद्र का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 27 May 2026 10:52 AM

विज्ञापन

Banka News : बांका जिले के धोरैया अंचल कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का बुधवार को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आवेदन लेने से लेकर उसके निष्पादन तक की पूरी प्रक्रिया की गहन जांच की. निरीक्षण के बाद कार्य व्यवस्था को संतोषजनक बताया गया, वहीं अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये गये.

विज्ञापन

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

धोरैया अंचल कार्यालय में बुधवार को प्रशासनिक गतिविधि तेज रही. अपर समाहर्ता सह पीजीआरओ मिथिलेश कुमार ने लोक सेवा केंद्र पहुंचकर वहां संचालित कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह देखा कि आम लोगों के आवेदन किस प्रकार लिए जा रहे हैं और उनका निष्पादन किस प्रक्रिया से किया जा रहा है.

आवेदन निष्पादन प्रक्रिया की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने लोक सेवा केंद्र में लंबित एवं निष्पादित मामलों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली. जांच के दौरान कार्य व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी.

अस्वीकृत मामलों में स्पष्ट प्रतिवेदन देने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने खास तौर पर अस्वीकृत मामलों को लेकर निर्देश जारी किया. उन्होंने अंचलाधिकारी श्रीनिवास सिंह को निर्देश दिया कि जिन मामलों को अस्वीकृत किया जा रहा है, उनमें संबंधित राजस्व कर्मचारी से स्पष्ट प्रतिवेदन अंकित कराया जाए ताकि आवेदकों को कारणों की सही जानकारी मिल सके.

लंबित मामलों को जल्द निपटाने पर जोर

अपर समाहर्ता ने लोक सेवा केंद्र में लंबित पड़े मामलों के त्वरित निष्पादन का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए.

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी

निरीक्षण के समय राजस्व अधिकारी काजल कुमारी, आईटी सहायक प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने अपर समाहर्ता को केंद्र में संचालित कार्यों और व्यवस्था की जानकारी दी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन