मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई-एडीएम

Updated:
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई-एडीएम

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई-एडीएम

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड सभागार भवन में रविवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यक्रम में उपस्थित एडीएम अजीत कुमार ने मौजूद सभी अधिकारियों व बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने की बात कहीं. साथ ही निर्धारित समय पर मतदाता सूची का सत्यापन कार्य पूरी पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया. कहा कि यह कार्य लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का एक जरिया है. मतदाता सूची सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बीडीओ प्रतीक राज ने बीएलओ को तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन की प्रक्रिया को विस्तार से बताया. बीइओ राहुल कुमार व सीडीपीओ सुशीला धान ने भी बीएलओ को समय पर अपने दायित्वों के निर्वहन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. कार्यक्रम के अंत में बीएलओ से फीडबैक भी लिया गया और उन्हें संबंधित प्रपत्र व आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया गया. बीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम से अनुपस्थित सुपरवाइजर, अधिकारी व बीएलओ से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. इस मौके पर बीएओ विनय कुमार पाठक, नपं कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह के अलावा सभी बीएलओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन