जमीन विवाद में रंगदारी मांगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में रंगदारी मांगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के साहेबगंज बाजार निवासी त्रिपुरारी दास ने गांव के ही महेंद्र प्रसाद दास, दिवाकर गुप्ता, डेविन चंद्र गुप्ता, पप्पू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, रूबी देवी, नीलम देवी के विरुद्ध जबरन जमीन दखल करने व विरोध करने पर धमकी देने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के साहेबगंज बाजार निवासी त्रिपुरारी दास ने गांव के ही महेंद्र प्रसाद दास, दिवाकर गुप्ता, डेविन चंद्र गुप्ता, पप्पू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, रूबी देवी, नीलम देवी के विरुद्ध जबरन जमीन दखल करने व विरोध करने पर धमकी देने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि उक्त व्यक्ति मेरे जमीन पर जबरन दीवाल देने लगा. जिसका विरोध करने पर सभी लोग खुलेआम धमकी देकर कहने लगा कि तुम इस जमीन पर कुछ काम करेगा तो हम लोगों को 5 लाख रुपया रंगदारी देना होगा. जिसका विरोध करने पर उक्त सभी व्यक्ति ने मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगा, मुझे बचाने आयी मेरी पत्नी के साथ भी उक्त व्यक्ति ने मारपीट की. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन