पचरुख्खी बहियार में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दुधारू गाय की हुई मौत
Updated:
विज्ञापन
बहियार में मौजूद ग्रामीणों की | Prabhat Khabar Network
बांका के पचरुख्खी बहियार में बिजली के तार की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। पशुपालक ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
धोरैया (बांका). धनकुंड थाना क्षेत्र के पचरुख्खी बहियार में विद्युत तार की चपेट में आने से शालिग्राम यादव के एक दुधारू गाय की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह शालिग्राम यादव अपने गाय को चराने बहियार ले गए थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसी दौरान उच्च शक्ति के विद्युत प्रवाहित तार के अर्थिंग के संपर्क में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से पशुपालक का रो- रोकर बुरा हाल है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मंटू पासवान ने इसकी सूचना सीओ को देते हुए पशुपालक को मुआवजा राशि देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन