मारपीट मामले में फरार अभियुक्त शंभुगंज से गिरफ्तार

मारपीट मामले में फरार अभियुक्त शंभुगंज से गिरफ्तार
फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिक पथडडा गांव मे विगत चार माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने फरार एक नामजद अभियुक्त को शंभुगंज से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया है कि पुलिस ने उक्त गांव निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है. इनके विरुद्ध गांव के ही सुनील यादव के द्वारा थाना में मारपीट मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर पुअनि शरद श्रीकांत ने पुलिस बल के सहयोग से उसे शंभुगंज से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










