विकास शिविर में करीब 500 लोगों ने दिया आवेदन

Updated at : 19 Apr 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
विकास शिविर में करीब 500 लोगों ने दिया आवेदन

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

विकास शिविर में करीब 500 लोगों ने दिया आवेदन

विज्ञापन

बौंसी. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. बिहार महादलित विकास मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शनिवार को करीब 500 लाभुकों के द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया गया. मौके पर 100 से ज्यादा मामले का निष्पादन कर दिया गया. जबकि लंबित मामलों के निष्पादन के लिए कार्य किया जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के ड़हुआ, सिकंदरपुर, अंगारू जबड़ा ,कैरी, बभनगामा, सांपड़हर और गोकुला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रवि गौतम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार के द्वारा विभिन्न जगहों पर आयोजित विशेष विकास शिविर में पहुंचकर वहां हो रहे कार्यों का मुआयना किया गया. पदाधिकारियों के द्वारा मध्य विद्यालय सिमरा, कुशमाहा और कैरी में आयोजित शिविर का जायजा लिया गया. विकास शिविर में 22 विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. जरूरतमंद लाभुकों का ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन भी प्राप्त किया गया. मौके पर पंचायत के मुखिया बाबूराम किस्कू, पूर्व मुखिया अश्विनी कुमार पांडे, पंचायत सचिव कुमारी शिवानी, डाटा एंट्री ऑपरेटर कमलकांत कुमार, आवास सहायक कुमार अमित, स्वच्छता पर्यवेक्षक रमन कुमार सहित भारी संख्या में कर्मी और अनुसूचित जाति जनजाति टोला के ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन