घरेलू विवाद में महिला को मारपीट कर घर से निकाला

घरेलू विवाद में महिला को मारपीट कर घर से निकाला
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के केहनीचक गांव में घरेलू विवाद में महिला के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया. जानकारी अनुसार केहनीचक गांव के महिला विभा कुमारी पति अरुण कुमार को घरेलू विवाद में ससुर उपेन्द्र मंडल, सास बूलबूल देवी, गवाशंकर मंडल ने मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़ित महिला ने बताया के पति अरुण मंडल द्वारा कुछ भी नहीं बोला गया. महिला अपने ससुर उपेन्द्र मंडल सहित अन्य तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने का मांग की हैं. वहीं आरोपी उपेन्द्र मंडल सहित अन्य ने बताया कि हमलोगों के उपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले का जांच पड़ताल की जा रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










