मकान में लगा चदरा में करंट आने से महिला झुलसी

Updated:
विज्ञापन
मकान में लगा चदरा में करंट आने से महिला झुलसी

मकान में लगा चदरा में करंट आने से महिला झुलसी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के धन्नीचक गांव में शनिवार सुबह करंट लगने से एक महिला जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव के कपिल यादव की पत्नी गीता देवी अपने घर में साफ-सफाई का कार्य कर रही थी. इसी दौरान महिला मकान पर लगा चदरा के संपर्क में आ गयी. चदरा में पहले से बिजली का तार सटा हुआ था, जिसमें करंट दौड़ रहा था. चदरा के संपर्क में आने से महिला को बिजली का करंट लगते ही वे जोर से चि्ल्लायी. उनकी आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और तुरंत घर की बिजली काट दी गयी. महिला का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन