एक युवती ने गांव में ही प्रेम-प्रसंग में किया शादी, अब मांग रही है जमीन

Updated:
विज्ञापन
एक युवती ने गांव में ही प्रेम-प्रसंग में किया शादी, अब मांग रही है जमीन

एक युवती ने गांव में ही प्रेम-प्रसंग में किया शादी

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव निवासी एक युवती बुलबुल कुमारी पिता कारु यादव ने प्रेम-प्रसंग में गांव के ही युवक शिवम कुमार पिता ललन यादव से मंदिर में शादी कर लिया था. लेकिन बुलबुल कुमारी व उसके माता पिता द्वारा शिवम कुमार के परिजन को तीन बीघा जमीन लिखने का दबाव बनाया जा रहा हैं. वहीं शिवम कुमार के माता सोनी देवी ने बताया कि हम बुलबुल कुमारी को अपनी पुत्रवधू मानकर घर में रखे. लेकिन मेरी पुत्रवधू भागकर अपने माता-पिता के घर चली गयी. जब जमीन लिखने से विवाहिता के पति और उसके सास व ससुर ने इनकार किया तो विवाहिता के पिता कारू यादव सहित चार लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. घटना के बाद पीड़िता सोनी देवी पति ललन यादव ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को लिखित रूप से देते हुए चार लोगों के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन