पिलर से दबकर चार वर्षीय मासूम हुआ जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
पिलर से दबकर चार वर्षीय मासूम हुआ जख्मी, रेफर

पिलर से दबकर चार वर्षीय मासूम हुआ जख्मी, रेफर

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के बेला गांव में पिलर से दबकर चार वर्षीय एक मासूम बालक जख्मी हो गये. परिजनों की मदद से जख्मी मासूम बालक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक रतन रोशन के द्वारा जख्मी अंगद राणा का चार वर्षीय पुत्र हर्ष राज का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिती को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. अस्पताल में मौजूद जख्मी बालक के परिजनो ने बताया कि मंगलवार की सुबह बालक छत पर अवस्थित पिलर में बंधी रस्सी से झूल रहा था तभी अचानक पिलर टूटकर बालक के उपर गिर गया. जख्मी बालक का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में बालक के सिर पर चोट आयी है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन