मध्यगिरी बांध में डूबने से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
मध्यगिरी बांध में डूबने से बालक की मौत

मध्यगिरी बांध में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्यगिरी बांध में स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से 10वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार खेसर पंचायत के बजरतार गांव निवासी गोवर्धन यादव का पुत्र हरिनंदन कुमार गांव के अन्य साथियों के साथ मध्यगिरी बांध में स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान काफी गहरे पानी में चले जाने से उक्त बालक डूबने लगा. बालक को पानी में डूबता देख उनके साथियों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन बच्चों का यह प्रयास असफल रहा. साथियों द्वारा शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया. लेकिन तक काफी देर हो चुकी थी. बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता कोलकता में रहकर मजदुरी करते है. मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था. बड़ा भाई संजीव कुमार यादव बचपन से ही मुकबधिर व दिव्यांग है. बहन दीपा कुमार गांव में पढ़ाई करती है. घटना की सूचना मृतक के पिता को भी दे दी गयी है. उधर घटना की सूचना मिलने पर खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण एवं अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन