बच्चों ने खायी मिठाई, मिली बधाई

Published at :04 Jun 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने खायी मिठाई, मिली बधाई

सीबीएसइ 10वीं. िजले में अधिकतर संस्थानों का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट बांका : जिले भर के विभिन्न सीबीएसइ विद्यालयों की शनिवार को 10वीं परीक्षा का परीक्षा फल प्रकाशित हुआ है. यहां के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों की परीक्षा फल उत्साहवर्धक रहा है. क्षेत्र के मंदार विद्यापीठ के दोनों ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दसवीं […]

विज्ञापन

सीबीएसइ 10वीं. िजले में अधिकतर संस्थानों का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

बांका : जिले भर के विभिन्न सीबीएसइ विद्यालयों की शनिवार को 10वीं परीक्षा का परीक्षा फल प्रकाशित हुआ है. यहां के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों की परीक्षा फल उत्साहवर्धक रहा है. क्षेत्र के मंदार विद्यापीठ के दोनों ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दसवीं के परीक्षा फल में बेहतर परिणाम दिया है. अद्वैत मिशन स्कूल के 287 छात्र छात्राओं में से 75 ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है. वहीं करीब 90 छात्र-छात्राओं ने 9 सीजीपीए अंक हासिल किया है.
उत्साहवर्धक परीक्षा फल आने से अद्वैत मिशन के चेयरमैन आदित्यनाथ ने बताया कि अद्वैत मिशन लगातार बेहतर रिजल्ट दे रहा है और यह सब यहां के शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं के कठिन मेहनत का फल है. 10 सीजीपीए पाने वालों में अद्वैत मिशन के सौरभ कुमार, पीयूष कुमार, अंकूर कुमार, सौरव कुमार, प्रिंस कुमार, मो. कासिफ कयामर, अंकित कुमार, हरतिक ठाकुर, सलभेष सत्यम, स्नेहा गुप्ता, सोनाली कुमारी, पल्लवी, निशा कुमारी, आदिती कुमारी का नाम शामिल है.
वहीं शिवधाम स्थित अद्वैत मिशन के कुल 50 में से 12 छात्र-छात्राआ न 10 सीजीपीए अंक हासिल किये हैं. जिसमें ममता भारती, आशुतोष कुमार, गुलशन कुमार भारती, हरिशिकेष प्रसाद आदि का नाम शामिल है. स्कूल के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्रों ने काफी अच्छा रिजल्ट दिया है.
अगले साल इससे भी बेहतर रिजल्ट का प्रयास किया जायेगा. दूसरी ओर एसवीपी विद्याविहार गुरुधाम का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा है. यहां के 70 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. वहीं एसवीपी के कुल 157 छात्र-छात्राए में से 70 ने 10 सीजीपीए, 80 छात्र-छात्राओं ने 9 सीजीपीए जबकि सात छात्र-छात्राओं ने 7 सीजीपीए अंक हासिल किया है. विद्यालय के सचिव शशिकांत विक्रम ने कहा कि इस साल का रिजल्ट काफी उत्साहवर्धक है. वहीं मुख्यालय के राजपुर स्थित एसकेपी विद्या विहार प्लस टू आवासीय विद्यालय का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा है.
भागलपुर प्रक्षेत्र का सबसे पुराना आवासीय विद्यालय होने के कारण यहां के 141 छात्र-छात्रों में से 49 छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है. 10 सीजीपीए अंक हासिल करने वालों में निलेश गौरव, प्रशांत, मुकेश, अंजनी रानी, सबा परवीण, आशु घोष, दीक्षा सिंह, अंजली झा, साकेत, अवनीकांत, सोनू, ताराकांत, मो. नफीस, अभिषेक झा, उज्जवल, प्रिंस, रीचा कुमारी आदि का नाम शामिल है. स्कूल के प्राचार्य मानस पाठक, बायलॉजी के शिक्षक प्रवीण कुमार आदि ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
साथ ही शहर के सेंट्रल स्कूल से 32 परीक्षार्थियों में से 20 से अधिक छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है. एबी एसेंट पब्लिक स्कूल अमरपुर के 14 छात्रों में से 1 छात्र ने 10 सीजेपीए अंक प्राप्त किया है. अमरपुर के ही बीडी एकाडमी स्कूल के 58 छात्रों में से 13 छात्र ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है. दोनों संस्थान के निदेशक मणीकांत साह एवं विशाल कुमार ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन