वज्रपात से एक की मौत, एक घायल

Published at :03 Jun 2017 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से एक की मौत, एक घायल

जयपुर : जयपुर थाना क्षेत्र के कटियारी पंचायत अंतर्गत कोलवाबारी गांव में शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे रिमझिम बारिश के साथ हुई वज्रपात से एक आदिवासी किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक अन्य जख्मी हो गये. मृतक की पहचान चुंडा सोरेन (45वर्ष) ग्राम कोलवाबारी के रूप में हुई है. […]

विज्ञापन
जयपुर : जयपुर थाना क्षेत्र के कटियारी पंचायत अंतर्गत कोलवाबारी गांव में शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे रिमझिम बारिश के साथ हुई वज्रपात से एक आदिवासी किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक अन्य जख्मी हो गये. मृतक की पहचान चुंडा सोरेन (45वर्ष) ग्राम कोलवाबारी के रूप में हुई है. जख्मी मंगल सोरेन (40वर्ष) का प्राथमिक उपचार प्राइवेट क्लिनिक में कराया गया.
उसकी हालत खतरे से बाहर है. इधर मृतक के परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मच गया है. मृतक की पत्नी बाहा हांसदा बार-बार बेहोश हो जा रही है. सद्मे से उसकी हालत भी खराब है. मां बिटिया हेंब्रम, पुत्र अनिल सोरेन, भाई जेठा सोरेन, देवलाल सोरेन आदि का रो-रोकर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चुंडा सोरेन गांव से करीब पांच सौ गज की दूरी पर स्थित बहियार में छप्पर बना रहा था. रिमझिम बारिश होने पर वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया. पेड़ पर हुई वज्रपात में उसकी मौत हो गयी. बगल में खड़ा मंगल सोरेन भी बेहोश हो गया था. मुखिया गुल्टी हेंब्रम ने अंचलाधिकारी से आपदा प्रबंधन विभाग से पीडि़त परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
वहीं पंजवारा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव में शुक्रवार को झमाझम बारिश के साथ हुई वज्रपात से एक मवेशी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव के प्रमोद मांझी की गाय पास के खेत में चारा खा रही थी. इस क्रम में तेज बारिश के दौरान हुई वज्रपात से गाय की मौत हो गयी. घटना को लेकर दूरभाष पर सीओ को सूचना देकर आर्थिक मदद की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन