तेज आंधी ने प्रखंड में मचायी भारी तबाही

Published at :03 Jun 2017 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
तेज आंधी ने प्रखंड में मचायी भारी तबाही

कई जगह विशाल पेड़ गिरे तो कई बिजली के पोल हुए धाराशायी बौंसी : शुक्रवार को आयी तेज आंधी ने प्रखंड में भारी तबाही मचायी है. तेज हवा के झोंकों से कई पेड़ गिर गये और कई जगहों पर बिजली के खंभे भी धराशायी हो गये हैं. जिससे प्रखंड में बिजली सेवा भी बाधित हो […]

विज्ञापन
कई जगह विशाल पेड़ गिरे तो कई बिजली के पोल हुए धाराशायी
बौंसी : शुक्रवार को आयी तेज आंधी ने प्रखंड में भारी तबाही मचायी है. तेज हवा के झोंकों से कई पेड़ गिर गये और कई जगहों पर बिजली के खंभे भी धराशायी हो गये हैं. जिससे प्रखंड में बिजली सेवा भी बाधित हो गयी है. इस तेज आंधी से दलिया गांव के दशरथ मंडल का घर उजड़ गया. संस्कृत कॉलेज के पास बड़ा सा पेड़ गिर गये जिससे डैम रोड मार्ग थोड़ी देर के लिए अवरुद्ध हो गया. वहीं भागा गांव के समीप भी आम का विशाल पेड़ सड़क पर ही गिर गया. जिसे वन विभाग के कर्मियों ने हटाकर मार्ग पर आवागमन आरंभ करवाया. उधर मंदारहिल रेलवे ग्राउंड में बने रेलवे गेस्ट हाउस का चारदीवारी भी गिर गया.
ब्रहमपुर गांव में कई जगहों पर पेड़ गिर गये जबकि कई लोगों के घर भी उजड़ कर क्षतिग्रस्त हो गये. इसके अलावा श्यामबजार, भंडारीचक, रानी, सिमरा, कुशमाहा, बभनगांवा सहित अन्य गांवों में भी कई लोगों के घर के चदरे उड़ गये. आंधी के बाद झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन