मारपीट में महिला समेत तीन घायल

कटोरिया : ग्राम पंचायत कटोरिया के तुलसीवरण गांव में रविवार की सुबह खेत के अड्डे पर स्थित अरगंडी का पेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. एक पक्ष से फुलिया देवी (45वर्ष) पति केटकु दास ग्राम तुलसीवरण एवं दूसरे […]
कटोरिया : ग्राम पंचायत कटोरिया के तुलसीवरण गांव में रविवार की सुबह खेत के अड्डे पर स्थित अरगंडी का पेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. एक पक्ष से फुलिया देवी (45वर्ष) पति केटकु दास ग्राम तुलसीवरण एवं दूसरे पक्ष से शिबू दास (63वर्ष) व उसका पुत्र कामेश्वर दास (19वर्ष) घायल हुआ है. सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डा एसडी मंडल द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग लिखित आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




