आंधी से कई क्षेत्रों में टूटे तार व पोल, अंधेरे में डूबा गांव

बांका : जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके में तेज आंधी के बाद गड़बड़ाई विद्युत व्यवस्था करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दुरूस्त नहीं हो सका है. करीब तीन दर्जन से भी अधिक गांव पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में डूबे हुआ हैं. जबकि अभी भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में दर्जनों खंभे […]
बांका : जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके में तेज आंधी के बाद गड़बड़ाई विद्युत व्यवस्था करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दुरूस्त नहीं हो सका है. करीब तीन दर्जन से भी अधिक गांव पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में डूबे हुआ हैं. जबकि अभी भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में दर्जनों खंभे टूटा पड़ा हुआ है. जो अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है.
हालांकि शहरी क्षेत्र में अस्त व्यस्त लाईन को किसी तरह दुरूस्त कर लिया गया है, पर ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी विद्युत व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो सका है. जिले के रजौन प्रखंड, बाराहाट प्रखंड, फुल्लीडुमर, शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में पांच दर्जन से भी अधिक गांवों अभी भी अंधेरे में है. ग्रामीणों का कहना है कि तेज आंधी की वजह से 11 केवी लाइन के खंबे एवं 33 केवी के खंभे गिरने के साथ कई स्थानों पर तार टूट गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




