शंभुगंज में चार दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप, आम जनता परेशान

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. विद्युत आपूर्ति ठप रहने से शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के लगभग दो लाख की आबादी अंधेरे में जीने को विवश है. जानकारी के अनुसार पिछले चार दिन पूर्व आयी आंधी और तेज बारिश से सुल्तानगंज पावर ग्रीड से पावर सब स्टेशन पतवारा आने […]
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. विद्युत आपूर्ति ठप रहने से शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के लगभग दो लाख की आबादी अंधेरे में जीने को विवश है. जानकारी के अनुसार पिछले चार दिन पूर्व आयी आंधी और तेज बारिश से सुल्तानगंज पावर ग्रीड से पावर सब स्टेशन पतवारा आने वाली 33 हजार संचरण लाईन तार की कई पोल मासुमगंज के समीप टुटकर गिर गया है.
बिजली विभाग के कनीय अभिंयता जीकेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा पोल गाड़ा जा चुका है जल्द ही बिजली बहार कर दिया जायेगा. वहीं चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों के मोबाईल हाथ में शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है तो कहीं बिजली के भरोसे चलने वाला छोटे-छोटे काम बंद हो गये हैं. बिजली नहीं रहने के कारण जल मीनार से शुद्ध पेय जल की सप्लाई बंद है. इधर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि रविवार तक आपूर्ति बहाल कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




