बालू उठाव से ग्रामीणों को हो रहा नुकसान

Published at :28 May 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
बालू उठाव से ग्रामीणों को हो रहा नुकसान

बेलहर : प्रखंड क्षेत्र के चैरा गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर धौरी चौरा घाट पर बालू उठाव में की जा रही मनमानी एवं अनियमितता की जांच करने की मांग की है. ग्रामीणों ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि नदी के किनारे बने बांध जो गांव की सुरक्षा के […]

विज्ञापन

बेलहर : प्रखंड क्षेत्र के चैरा गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर धौरी चौरा घाट पर बालू उठाव में की जा रही मनमानी एवं अनियमितता की जांच करने की मांग की है. ग्रामीणों ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि नदी के किनारे बने बांध जो गांव की सुरक्षा के लिए है. बालू माफिया द्वारा उसकी भी बालू उठाकर बांध को कमजोर किया जा रहा है. जिससे नदी के किनारे से पटवन के लिए बने नाला से भी बालू का उठाव कर लेने से नाला काफी गहरा होता जा रहा है.

नदी के किनारे लगभग 1000 बीघा जमीन की सिंचाई के लिए विकट समस्या उत्पन्न होती जा रही है. वही गांव जाने के लिए ग्रामीण सड़क पर लगातार बालू की ओवरलोड गाड़ी के पास होने से सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं. जिनसे लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है. नदी में बांका एवं मुंगेर के बालू माफिया द्वारा बार-बार अपनी-अपनी दबंगई दिखाने के कारण गोलीबारी करने से गांव की महिलाओं, बच्चे एवं ग्रामीणों को नदी में जाना काफी खतरनाक बनता जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन