कटोरिया से दो दिनों से छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

कटोरिया : कटोरिया बाजार के कांवरिया धर्मशाला के निकट से नौंवी वर्ग की एक छात्रा दो दिनों से लापता है. लापता छात्रा काजल भारती (14वर्ष) के पिता नरेश तांती ने थाना में अज्ञात के विरूद्ध शादी की नियत से अपहरण का मामला दर्ज कराया है. लापता छात्रा की मां उर्मिला देवी प्रखंड के हड़हार पंचायत […]
कटोरिया : कटोरिया बाजार के कांवरिया धर्मशाला के निकट से नौंवी वर्ग की एक छात्रा दो दिनों से लापता है. लापता छात्रा काजल भारती (14वर्ष) के पिता नरेश तांती ने थाना में अज्ञात के विरूद्ध शादी की नियत से अपहरण का मामला दर्ज कराया है. लापता छात्रा की मां उर्मिला देवी प्रखंड के हड़हार पंचायत के भेमिया आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका भी है.
परिजनों के अनुसार गत 27 अप्रैल गुरूवार की दोपहर करीब एक बजे काजल भारती घर से बिना किसी से कुछ बताये कटोरिया बाजार के लिए निकल गयी. इस दौरान काजल की मां व पापा भेमिया आंगनबाड़ी केंद्र गये हुए थे. घर में उसके दादा व दादी थी. परिजनों के अनुसार घर से निकलने से पहले काजल भारती ने मोबाइल द्वारा अपनी सहेली से बातचीत भी की थी. काजल के घर नहीं लौटने से उसके परिजन काफी चिंतित हैं. आशंका जतायी जा रही है कि शादी की नियत से उसे बहला-फुसला कर उसका अपहरण कर लिया गया है. लापता काजल भारती ने आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया से आठवीं की कक्षा पास की है. थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने बताया कि लापता छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




