सुरक्षा को ले चलाया गया एरिया डोमिनेशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

सुरक्षा में आइजी डीआइजी स्तर के अलावा तीन आइपीएस व 12 डीएसपी स्तर के अधिकारी रहेंगे मौजूद बौंसी : राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर रविवार को एसएसपी अभियान ललन पांडेय के नेतृत्व में एसटीफ के जवानों ने प्रखंड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में एरिया डोमिनेशन चलाया गया. एसपी अभियान ने बताया है […]
विज्ञापन
सुरक्षा में आइजी डीआइजी स्तर के अलावा तीन आइपीएस व 12 डीएसपी स्तर के अधिकारी रहेंगे मौजूद
बौंसी : राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर रविवार को एसएसपी अभियान ललन पांडेय के नेतृत्व में एसटीफ के जवानों ने प्रखंड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में एरिया डोमिनेशन चलाया गया. एसपी अभियान ने बताया है कि सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र के झपनियां, बगडुम्बा, तेतरिया, नयागांव, दलिया, गज्जर, वंशीपुर, बरमसिया, सिकंदरपुर, मनियारपुर, राजापोखर, अंबातरी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में सर्च अभियान चलाया गया.
उधर, महामहिम के सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पटना से आईजी, डीआईजी के अलावे 3 आईपीएस, 12 डीएसपी के साथ वरीय उपसमाहर्ता स्तर के 10 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उधर राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर विगत कई दिनों से सुरक्षा की टीम के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पर करीब 1500 सौ जवान व दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है. कार्यक्रम स्थल पर 20 सदस्सयी बम स्क्वायड और 4 सदस्सीय डाग स्क्वायड के द्वारा हेलीपैड, गुरुधाम आश्रम और पूरे आसपास के क्षेत्रों की जांच की जा रही है. एसटीएफ और बीएमपी बल भी यहां कैंप किये हुए हैं. जबकि पूरे कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए बीएमपी के कमांडेंट नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. मालुम हो कि राष्ट्रपति के आगमन पर हेलिकाप्टर देखने के लिए भी ग्रामीण इलाकों की भीड़ उमड़ सकती है. इसके लिए गुरुधाम जाने वाली दोनों गेटो पर ड्राप गेट बनाए गये हैं. जिसे सोमवार की सुबह से ही सील कर दिया जाएगा. इस मार्ग से सिर्फ प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और ड्युटी पर लगे वाहनों की आवाजाही ही होगी. सुबह से दोपहर तीन बजे तक बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




