जिले को मिला है 18115 पीएम आवास का लक्ष्य

बांका : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिले को कुल 18115 यूनिट का आवंटन प्राप्त हुआ है. जिले में इस योजना के तहत कुल 1 लाख 86 हजार 947 लाभुक हैं. जिसमें अनुसूचित जाति के 8048, अनुसूचित जनजाति के 3639, अल्पसंख्यक कोटि के 2484 व अन्य कोटि के लिए 3944 लाभुकों […]
बांका : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिले को कुल 18115 यूनिट का आवंटन प्राप्त हुआ है. जिले में इस योजना के तहत कुल 1 लाख 86 हजार 947 लाभुक हैं. जिसमें अनुसूचित जाति के 8048, अनुसूचित जनजाति के 3639, अल्पसंख्यक कोटि के 2484 व अन्य कोटि के लिए 3944 लाभुकों के लक्ष्य के बीच यह आवास वितरित किया जाना है. प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने के लिए विभाग के द्वारा प्रत्येक प्रखंडों को आवास योजना की कोटिवार आवंटन भी उपलब्ध करा दिया गया है. मालूम हो कि पूर्व के इंदिरा आवास योजना को बदलकर अब प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गयी है.
जिसमें पंचायत स्तर पर समाजिक, आर्थिक व जातिगत आधार पर किये गये सर्वे के बाद चयनित लाभुकों के बीच प्राथमिकता के आधार पर मकान बनाने के लिए लाभुक को तीन किस्तों में उनके बैंक खाता में एफटीओ के माध्यम से राशि भेजी जानी है. इस योजना के तहत लाभुकों को मकान का नींव तैयार करने के बाद प्रथम किस्त में 50 हजार की राशि का भुगतान किया जायेगा. द्वितीय किस्त में लींटर के लिए 40 हजार व तृतीय व अंतिम किस्त में 30 हजार रुपये दी जायेगी.
इस योजना मद के लिए सरकार के द्वारा प्रति यूनिट 1 लाख 20 हजार की राशि दी जा रहीं है. व स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार के साथ-साथ मनरेगा विभाग के द्वारा 90 दिन का अलग से मजदूरी भी लाभुकों को दिया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




