बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी

Published at :10 Mar 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी

शंभुगंज : शंभुगंज बाजार में बुधवार की शाम बिजली चोरी करने वालों की धर पकड़ के लिए सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता ने अभियान चलाया. इस दौरान टोका लगाकर बिजली चोरी करते चार लोगों को पकड़ लिया. पकड़े गये चारों लोगों के विरूद्ध शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार शंभुगंज […]

विज्ञापन

शंभुगंज : शंभुगंज बाजार में बुधवार की शाम बिजली चोरी करने वालों की धर पकड़ के लिए सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता ने अभियान चलाया. इस दौरान टोका लगाकर बिजली चोरी करते चार लोगों को पकड़ लिया. पकड़े गये चारों लोगों के विरूद्ध शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार शंभुगंज बाजार में टोका लगाकर बिजली चोरी करने की लगातार मिल रही शिकायत पर बुधवार की शाम विद्युत विभाग के कनीय अभियंता जीकेश कुमार, अवर प्रमंडल कनीय अभियंता ज्ञान प्रकाश आदि ने टोका लगाकर बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया.

इस क्रम में शंभुगंज बाजार के श्रीकांत कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार व सुबोध कुमार साह को टोका लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया. सभी पर 1.60 लाख रुपये का उर्जा चोरी होने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में कनीय अभियंता रुपेश कुमार ने बताया की ज्यादा बिजली लोड की चोरी पर प्राथमिक दर्ज की गयी है और कम लोड की चोरी पर दंड लगाया जाता है. इसलिए सभी पर दंड लगाया जा रहा है. इधर शंभुगंज पुलिस ने इन चारो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन